गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : शहीद सैनिकों की याद में युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में पूर्व संध्या पर युवाओं द्वारा भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। सैनिकों के सम्मान में निकाली गई जुलूस यात्रा में भारत माता की जय, जय जवान जय किसान नारे की गूंज दिखी। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा यह मशाल जुलूस शहीद सैनिकों की याद में निकाला गया। सैनिकों का जीवन देश के लिए समर्पित रहता है। देश का प्रत्येक नागरिक हर परस्थितियों में अपने सैनिकों के साथ है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता के कहा सेना या सैन्यदल किसी देश या उसके नागरिकों या फिर किसी शासन-व्यवस्था और उस से सम्बन्धित लोगों के हितों व ध्येयों को बढ़ाने और उनकी रक्षा के लिये घातक बल-प्रयोग की क्षमता रखने वाला सशस्त्र संगठन होता है। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौधरी ने बताया युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button