मरवटिया बाजार से मिरवापुर मार्ग का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

बांसी/सिद्धार्थनगर। मरवटिया बाजार से मिरवापुर तक सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है। यह मार्ग दोनों स्थानों के बीच आवागमन को सुगम बनायेगा। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटायें गये हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से उन्हें बाजार, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने में आसानी होगी। पहले खराब रास्ते के कारण यात्रा में अधिक समय लगता था। विशेषकर बरसात के मौसम में यह मार्ग दुर्गम हो जाता था। स्थानीय विकास अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। ग्राम प्रधान ने इस पहल के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क से न केवल यातायात सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्य के अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।



