गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डीएम डा0 राजा गणपति आर0 नें कियालोक निर्माण विभागद्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग, प्रा0 ख0 द्वारा निर्मित सड़क जिला मुख्यालय से धेन्सा, पलिया, कटहना, कड़जहवा होते हुए करौती तक मार्ग का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा लोक निर्माण विभाग, प्रा0 ख0 द्वारा निर्मित सड़क की लम्बाई, चौड़ाई को नापकर देखा गया।

सड़क को खोदकर भी देखा गया। सड़क की लम्बाई 11.80 किमी जो मानक अनुरूप सही पाया गया। सड़क मे डब्ल्यू एम एम $ डब्ल्यू एमएम (एस) नॉर्मल गिट्टी मानक अनुरूप कम पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण ढंग करायें। इस अवसर पर सम्बन्धित विभाग के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button