गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग ; सब कुछ जलकर हुआ राख

परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को हो रहे मजबूर

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के ग्राम पंचायत झाला में  आग लगने की घटना घटित हुई ; देखते ही देखते छह ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। मिली जानकारी अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत झाला में सुबह 10.30 बजे गांव निवासी भागीरथ पुत्र राम विलास के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चल रही हवाओं के चलते ज्वाला पुत्र राम विलास, बनवारी, संतोष, अमिरका पुत्र काशी राम और अनारा देवी पत्नी बीरबल के मकान एक एक कर जल गए। अनारा देवी के नुकसान को कम करने के लिए ग्रामीणों ने मकान को उजाड़ दिया। फिर भी मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग को बुझाया। आग लगने की सूचना मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी, कानूनगो राममनोरथ, लेखपाल दुर्गेश श्रीवास्तव, धमेंद्र कुमार वर्मा,जालिमनगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी स्टाफ के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। राजस्व टीम ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेज दिया है।

 

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!