गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : अज्ञात लोगों ने नहर की पटरी पर रात में खोद डाली चार सुरंग

दैनिक बुद्ध का सन्देश
महसी/बहराइच। थाना क्षेत्र बौंडी के अंतर्गत मैला सरैया गांव के निकट स्थित नहर की पटरी में मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने चार सुरंग खोद डाली। इसकी जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही निगरानी के लिए सिपाहियों को लगाया गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा मैला सरैया गांव के निकट नहर की पटरी बनी हुई है। नहर की पटरी पर अज्ञात लोगों ने चार स्थान पर बडी सुरंग खोद डाली है। बुधवार सुबह जब आसपास के लोग शौच के लिए नहर के किनारे गए तो नहर की पटरी पर बने सुरंग को देखकर हैरान रह गए। सुरंग होने की जानकारी गांव के लोगों ने बौंडी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बौंडी ज्ञान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गयी है 

उधर ग्रामीण भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। गांव के लोग गहरी सुरंग खोदने के पीछे कोई साजिश की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुरंग के संबंध में घुमंतू प्रजातियों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मामले की सच्चाई की पड़ताल के लिए चार अतिरिक्त सिपाहियों को भी लगाया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button