गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : ब्राह्मण नेता लोगो को जागरूक कर भाजपा के लिए मांग रहे वोट

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। भगवान विष्णु के आवेशावतार भगवान परशुराम जयंती पर पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने ब्राह्मणों को एकत्रित करके संकल्प दिलाया कि लोकतंत्र के महापर्व में भाजपा के पक्ष में मतदान ब्राह्मण करे, इसके लिए लोगो को जागरूक भी ब्राह्मण करे, उन्होंने कहा ब्राह्मण हमेशा उदार रहा है, ब्राह्मण अपने कर्म से हमेशा पूजनीय रहा है, हर क्षेत्र में उनके हजारों, लाखो समर्थक है,

सभी एकजुट होकर लोकसभा प्रत्यासी साकेत मिश्रा और गैसडी विधान सभा उप चुनाव के प्रत्यासी शैलेश कुमार सिंह के लिए समर्थन करे। पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी शुक्रवार को थारू जनजाति क्षेत्र विशुनपुर विश्राम पहुंचकर तमाम बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक कर रणनीति बनाई, इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, डॉक्टर पाल, रमेश यादव, विजय पाल प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button