एसएसबी ने चार पहिया वाहन पर लदी 25 बोरा विदेशी मक्का के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी श्डीश् कम्पनी के जवानों द्वारा चार पहिया वाहन पर लदी 25 बोरी विदेशी मक्का के साथ एक अभियुक्त को बढ़नी से इटवा मार्ग पर दबोच लिया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु बरामद माल समेत अभियुक्त को कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया। सशस्त्र सीमा बल श्डीश् कम्पनी बढ़नी प्रभारी उमेश जाधव ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर मंगलवार को बढ़नी से इटवा जा रही मार्ग पर वाहन अल्टो 800 को रोका गया और वाहन को चेक किया गया तो 25 बोरा विदेशी मक्का बरामद किया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान 46 बर्षीय भगवान दास पुत्र दामोदर निवासी नगर पंचायत बढ़नी है। अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन पर बरामद विदेशी मक्का समेत गिरफ्तार अभियुक्त को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त बरामदगी में एसएसबी सब इंस्पेक्टर महेश सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, जितेन्द्र कुमार व अमर पाल मौजूद रहें।




