गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी नें किया ग्राम्य विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक, दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया।प्राथ्मिकता के आधार पर 19 पैरामीटर के अनुसार मरम्मत कार्य जुलाई 2025 के अन्त तक पूर्ण होना चाहिए। सभी खण्ड विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ले। आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गयी। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी समन्वय बनाकर मरम्मत कार्य पूर्ण कराये। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र 08 पैरामीटर के आधार पर कराने का निर्देश दिया। ओडीएफ माडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन आर0आर0सी0 सेन्टर हेतु भूमि चिन्हित नही है उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्यवाही कराये। सामुदायिक शौचालय, आर0आर0सी0 क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हो गया है उनका प्रथम एवं द्वितीय किश्त का भुगतान कराये। राज्य वित्त आयोग/केन्द्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। पंचायत भवन, सीएचसी, पीएचसी मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा उसेे हैण्ड ओवर कराने का निर्देश दिया। आवास प्लन सर्वे पूर्ण कराकर पात्र लोगो को आवास स्वीकृत करने का निर्देश दिया। क्षेत्र पंचायत निधि से कराये जाने वाले राजकीय विद्यालयों का टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत का टेन्डर कार्य पूर्ण कराये। स्टेडियम/पार्क का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उद्घाटन कराने का निर्देश दिया। सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत द्वारा ओ0डी0एफ0 मॉडल ग्रामों में सुबह/शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आर0आर0सी0 सेन्टर का निरीक्षण करंे, कूड़ा कलेक्शन हो रहा है कि नही के बारे में निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराये। ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल विकास योजनान्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी। पंचायत भवन पर सीएससी और लाइब्रेरी का संचालन कराये। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत व अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!