गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चोरी के मुकदमें से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल हुई बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना स्थानीय के गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.01.2026 को ग्राम सिंचाई कालोनी मोड़ के पास से अभियुक्त अनिल उर्फ मासूम अली पुत्र सरफराज अली निवासी टैगनहा थाना धौरहरा जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया,जिसमें से 1.हीरो स्पेलेण्डर प्लस, जो कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 597/2025 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित थी, बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से 1.हीरो स्पेलेण्डर प्लस ,2.मो0सा0 सीटी 100 बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!