गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडाब्रेकिंग न्यूज़

गोंडा जिला पंचायत की बैठक संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। अध्यक्ष, जिला पंचायत, गोण्डा की अध्यक्षता में जिला पंचायतरू गोण्डा की सामान्य बैठक आहूत की गई जिसमें जिला पंचायत, गोण्डा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2022 2023 का रू० 87,39,63,364.00 एवं वित्तीय वर्ष 2023  2024 का मूल बजट रु० 50,89,90,850.00 का सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

पंचम राज्य वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023 2024 हेतु परिसम्पत्ति एवं रख रखाव, अनुरक्षण एवं नवनिर्माण हेतु रू० 20,60,28,000.00 तथा पन्द्रहवाँ वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023   2024 हेतु टाइड मद में नाला, अमृत सरोवर, शौचालय आदि हेतु रूप 15,54,93,800.00 एवं अनटाइस मद में सम्पर्क मार्गा हेतु रू0 10,36,64,000.00 की कार्ययोजना सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-2024 की ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत की समेकित विकास योजना भी अनुमोदित की गई। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2023 2024 के मनरेगा योजनान्तर्गत 65.36.455 मानव दिवस व लेबर बजट 23,20,40,418.00 का सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर प्रतीक भूषण शरण सिंह विधायक सदर, बावन सिंह मा० विधायक कटरा बाजार श्री अजय सिंह विधायक करनैलगंज, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मन्जू सिंह मा० सदस्य विधान परिषद, गोण्डा/बलरामपुर अमरीश दत्त सिंह, महेन्द्र सिंह, अनवर शकील, ई० चन्द्र प्रकाश सिंह मनोज शुक्ला, अर्चना सिंह, रीतू पासवान, अंकिता सिंह, अनामिका सिंह इन्द्रावती मालती देवी आदि सदस्यगण जिला पंचायत, मात्र प्रमुखगम क्षेत्र पंचायत मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव श्री राजेश कुमार चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button