ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से खेला जा रहा है भ्रष्टाचार का खेल

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत झरुआ में प्रधान व पंचायत सचिव के मिलीभगत से बड़ा भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। ग्राम पंचायत झरुआ में ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान विरेन्द्र जायसवाल द्वारा इन्टरलाकिंग निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि मानक से विपरीत इन्टरलाकिंग निर्माण कार्य में बगैर गिट्टी के निर्माण कार्य हो रहे हैं। पूर्व में ईदगाह को जाने वाली इन्टरलॉकिंग सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा था। मीडिया द्वारा खबर चलने पर दोबारा इन्टरलॉकिंग कार्य कराया गया। जिसको लेकर ग्राम पंचायत झरुआ में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। ग्राम सभा में सीसीटीवी कैमरे के नाम पर भारी भरकम घोटाला किया गया है।सीसीटीवी कैमरे के नाम पर ₹55800/- निकाल लिया गया और नहीं लगा सीसीटीवी कैमरा नहीं लग पाया जो बड़ा घोटाला है। पूरे पांच वर्षीय में केवल प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय के नाम के हवाले ही विकास कार्य सिमट गया। राज्य वित्त के धन का भी भ्रष्टाचार किया गया, केवल विकास कार्य सिर्फ कागज में दिखाया गया। आखिर कब होगा भ्रष्टाचार का खुलासा व इसका जिम्मेदार है कौन?




