गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

थाना जरवल रोड में पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित

दैनिक बुद्ध का सन्देश

जरवल/बहराइच |आज थाना परिसर जरवल रोड में पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पर्व होली व रमजान के त्यौहारों के दृष्टिगत सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों संग पीस कमेटी मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें सभी से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया एवं सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण रुप से मनाने हेतु जागरुक किया । साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी त्यौहारों के एक साथ होने की वजह से प्रत्येक थाना स्तर पर भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है ; जिसमें सभी सभ्रांत नागरिकों को गंगा जमुनी तहजीब व शांतिप्रिय तरीके से अपने-अपने त्यौहार मनाने हेतु जागरुक किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.जे. संचालकों को निर्देशित किया गया कि डी०जे० व ध्वनि यंत्रों आदि का प्रयोग उच्चध्वनि व अनुचित ढंग से ना किया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस एवं क्लस्टर मोबाइल लगातार भ्रमणशील रहेगी । किसी भी प्रकार की असुविधा / समस्या होने पर तत्काल डायल-112 का उपयोग करें, पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता हेतु आश्वस्त किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत निगरानी रखी जा रही है, अतः अफवाहों से दूर रहें ; किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । पीस कमेटी मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, थाना प्रभारी जरवल रोड व क्षेत्र के समस्त गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!