बस्ती विकास समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर ष्स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती अभियान नगर पालिका के सहयोग के साथ मिलकर आज वार्ड नम्बर 13 महरीखावां में साफ सफाई कर लोगों को जागरूकता पर्चा देते हुए इधर उधर, सड़क पर कूड़ा करकट न फेकने का निवेदन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता ही बेहतर स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती का आधार है। आइए, हम सब मिलकर अपने घर, वार्ड, शहर और जनपद को कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लें और अपने स्वभाव एवं संस्कारों में स्वच्छता अपनाकर अभियान को सफल बनाएं। समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि हर ब्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कचरा नहीं फैलाएँगे, बस्ती को स्वच्छ बनाएँगे यह संकल्प हमसभी को लेना होगा हमारी बस्ती स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में एक उदाहरण बने ऐसा बस्ती विकास समिति और नगर पालिका का प्रयास है। पवन वर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। यह अभियान 27 अप्रैल से लगातार चल रही है। रोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए उनके जीवन में स्वच्छता के प्रति बदलाव लाने का प्रयास है। ऋषि मिश्र ने कहा कि लोग पालीथिन का प्रयोग न करें पालीथिन नालियों में पड़कर नालियों को जाम कर दे रही हैं। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रामसनेही, अम्बेश श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, आदर्श पाठक, विष्णु शर्मा, गनेश श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह, बच्चू लाल निषाद, सूरज गुप्ता, प्रवीण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे



