गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ पीड़ितों का मदद करना पुनीत कार्य-जया गुप्ता

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ितों का मदद करना पुनीत कार्य है इसको सभी को करना चाहिए। उक्त बातें जिला जज की पत्नी जया गुप्ता ने कही वह बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल के साथ ग्राम हथिवडताल, ताल भिरौना, धुसवा, लक्षनपुर, ताल बगहिया में बाढ़ पीड़ितों त्रिपाल, जरीकेन, पका भोजन, लाई, साड़ी, डिग्निटी किट का वितरण लगभग पांच सौ परिवारों में किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर रामऋषि रमन,लेखपाल रामकरन गुप्ता, सुनील कुमार आजाद, अमित चौधरी, विनोद प्रजापति, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि तहसील में कुल नब्बे ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमे छाछठ ग्राम मैरुण्ड है बाढ़ प्रभावित गांवों में मदद के कुल 93 नाव 18 मोटर वोट लगाई गई हैं। नियमित रूप से पके भोजन का पैकेट खाद्यान्न पैकेट, डिग्निटी किट, त्रिपाल, जरकिन आदि का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button