गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लीलावती में टैबलेट वितरण, वार्षिकोत्सव और कवि सम्मेलन संपन्न

सकारपार। गत शनिवार की देर शाम लीलावती ग्रुप ऑफ एजुकेशन , पेड़ारी बुजुर्ग सिद्धार्थनगर में टैबलेट वितरण के साथ वार्षिकोत्सव और कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। टैबलेट वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक माननीय ध्रुव त्रिपाठी के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लीलावती ग्रुप ऑफ एजुकेशन के फाउंडर मेंबर बाल कृष्ण पांडेय के साथ प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। शनिवार की देर शाम तक चले रंगा रंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चे और बच्चियों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। सुदूर ग्रामीण अंचल में प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय ने शिक्षा की लौ को प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया है। विद्यार्थियों में गजब का आत्म विश्वास परिलक्षित हुआ जिससे प्रतीत हुआ कि लीलावती एजुकेशन के गुरुजन बृंद ने सारगर्भित और चरित्र निर्माण करने वाली शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान की है। वार्षिकोत्सव के दौरान ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी हुआ जिसमें सुदूर क्षेत्रों से आए हुए कवियों ने श्रोताओं से करतल ध्वनियों की प्राप्ति कर वातावरण को उल्लसित किया। निखिल पांडेय, चेतना पांडेय, विनय कांत मिश्र और डॉ सीमा मिश्रा ने स्वयं की कविताओं से वाहवाही बटोरी। प्रेम के संयोग और वियोग रस से परिपूर्ण कविताएं संवेदात्मकता को प्रकीर्णित करने के लिए काफी थीं। भक्ति, वीर, और ओज की त्रिवेणी ने कवियों के साथ श्रोताओं को सरसता प्रदान की। उक्त एजुकेशन ग्रुप के प्रबंधक वेद प्रकाश के प्रस्ताव पर माननीय एम एल सी ध्रुव त्रिपाठी ने बुद्ध का संदेश के संपादक और मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, धार्मिक क्षेत्र में कैलाश मणि त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम करन गुप्ता और राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल जी को अंगवस्त्रं और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि लीलावती ग्रुप ऑफ एजुकेशन, एल के जी से लेकर उच्चतर शिक्षा प्रदान कर क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का सतत प्रयास कर रहा है। इसके अगुआ ग्रुप के प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय हैं। अंशिका पाण्डेय, आरजू ,तृषा, निधि शर्मा,शिवान्या,सनी,अंशिका शर्मा , मुस्कान त्रिपाठी, कुसुम ,अनुष्का, अनुज वरुन, शिवांगी पाण्डेय, रिया, रजनी, आकृति, श्रेया आदि सभी बच्चों ने नृत्य में प्रतिभाग किया। विष्णु पाल लोधी, ओम मिश्रा आस्था पाण्डेय सुमन राय आदि सभी बच्चों ने इंग्लिश स्पीच में प्रतिभाग किया। जबकि अनुज वरुण, अनुष्का, अंशिका शर्मा, सिद्धि, सावित्री, आलोक,अभय, सिद्धांत, सोमनाथ, पंकज,अनुज, इंद्रपाल आदि सभी बच्चों ने नाटक में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!