गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनगणना हुई हाईटेक, नागरिक ऑनलाइन देंगे जानकारी,डिजिटल जनगणना, लोग खुद भर सकेंगे 33

सिद्धार्थनगर में भी शुरू हुई नई व्यवस्था, मोबाइल से होगा सेल्फ एन्यूमरेशन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। देश में पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी और परिवार के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। प्रदेश में आज से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो गया है।नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को लगभग 33 सवालों के जवाब ऑनलाइन देने होंगे। इसमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति, बिजली-पानी-शौचालय जैसी सुविधाएं, मोबाइल और इंटरनेट की उपलब्धता तथा आवास और संपत्ति से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।प्रशासन के अनुसार जनगणना की यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहली बार “सेल्फ एन्यूमरेशन” व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें नागरिक खुद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर जानकारी दर्ज करेंगे।हालांकि डिजिटल जनगणना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और स्मार्टफोन की कमी बड़ी चुनौती मानी जा रही है। कई इलाकों में धीमा इंटरनेट और डिजिटल जानकारी के अभाव में लोगों को परेशानी हो सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी। प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी दर्ज करने और जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!