चिल्हियां पुलिस अपहरण/दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपह्रता बरामद

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन कुमार के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव के नेतृत्व में थाना चिल्हियां पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/2025 धारा 137(2), 87, 64(उ) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को शोहरतगढ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर, पीडिता को बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्णकर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त करीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी महदेवा थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान, महिला कांस्टेबल कंचन यादव मौजूद रही।




