गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी में युवक ने खुद को चाकू मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया में बुधवार को एक 32 वर्षीय युवक द्वारा खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के अनुसार मृतक की पहचान राकेश (32) पुत्र लाला उर्फ श्रीचंद, निवासी ग्राम मिश्रौलिया के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसने अज्ञात कारणों से खुद को चाकू मार लिया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे 50 बेड अस्पताल बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और कुछ समय से मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!