ग्रामीण सफाई कर्मचारी के संघर्ष का फलबहुत ही जल्द मिलेगा-पंचायती राज मंत्री

कुशीनगर/पडरौना। उत्त्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोंड़ के नेतृत्व में पंचायती राज मंत्री जी से सर्किट हाउस कुशीनगर में मुलाकात कर सेवा नियमावली ,प्रमोशन, व नाम परिवर्तित किये जाने हेतु पुनः याद दिलाया गया मंत्री ने प्रमोद गोंड़ को देखते ही काफी प्रसन्न होते हुए मंत्री ने कहा कि प्रमोद आपके परिश्रम को मैं धन्यवाद देता हूं आप हमेशा सफाई कर्मचारियों के समस्यायो के प्रति लड़ाई लड़ते रहे है आपके संघर्ष का फल बहुत ही जल्द मिलने जा रहा है इसमे भी हमारी खुशी है आप सभी को नए साल में नया शौगात मिलेगा आप सभी को दिल से आभार मंत्री ने जनपद के सभी पदाधिकारियो को आशीर्वाद दिए जिलाध्यक्ष प्रमोग गोड़ जी के साथ मे अरुण कुमार शुक्ल ,जिला कोषाध्यक्ष , दुर्गेश कुमार मिश्र ,ब्लाक अध्यक्ष फाजिलनगर, अरविंद कुमार चतुर्वेदी ,विशुनपुरा ,पारस गौतम जिलाकार्यवाहक अध्यक्ष कुशीनगर ,बालजीत भाई ,रामकोला बड़े भाई मृत्युंजय राव , अवधेश चौधरी ,राजू कुशवाहा, सुरेंदर गौतम आदि उपस्थित।




