गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में टीकाकरण अभियान शुरु

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम अधीक्षक के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की पात्र बालिकाओं एवं महिलाओं को संक्रमण से सुरक्षित करना है, जो आगे चलकर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित करने की योजना बनाई गई है, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर टीकाकरण टीम में एएनएम अपर्णा निषाद, प्रियंका बौद्ध, स्टाफ नर्स विनीता तथा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पवन श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!