गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सेवानिवृत सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए अरुणेंद्र

पयागपुर/बहराइच। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में अनुचर के पद पर कार्यरत अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी के 21 वर्ष सेवा करने के बाद 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हो गए। ब्लाक संसाधन केंद्र पयागपुर के सभागार में सेवानिवृत अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी के सम्मान समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी तथा मुख्य अतिथि जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजेश कुमार मिश्र रहे। शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी का कार्यकाल बहुत ही विभाग के प्रति वफादार रहा तथा तन मन से विभाग की सेवा की मुख्य अतिथि जिला मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि श्री द्विवेदी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा विभाग के सूचनाओं का आदान प्रदान बहुत ही गोपनीय तथा सही समय पर गोपनीयता के साथ करते रहे। मै इनके उज्वल तथा स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।कार्यक्रम का आयोजन संगठन ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रभु दयाल मिश्र तथा संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। सेवानिवृत सम्मान समारोह में पूर्व एआरपी राजेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री विनोद पाण्डेय, टीएसटी प्रभारी अभिकेश त्रिपाठी, शिक्षक राजेंद्र शर्मा, राजकिशोर पांडेय,अनिल श्रीवास्तव, विजय शर्मा,सुरजीत तिवारी ,रवि शुक्ल,पंकज तिवारी, कृष्ण देव मिश्रा, दिलीप कुमार,शंकर सिंह ,गोपाल जी श्रीवास्तव,अयोध्या मिश्रा,राम जागे,श्याम सुंदर ,शैलेन्द्र भूषण ,संजय पाठक ,सुनील तिवारी,मनोज कुमार ,शैलेन्द्र भूषण आदि लोगों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!