गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

प्रमेन्द्र मण्डल अध्यक्ष, गिरजेश सेन जिलाध्यक्ष बने

बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक होटल के सभागार में प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि एशोसिएशन की मजबूती से ही फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान होगा। इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। बैठक में सर्व सम्मत से विजय पाण्डेय को पुनः प्रदेश सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र को मण्डल अध्यक्ष, संदीप चौधरी, परमात्मा प्रसाद उपाध्यक्ष, अंशुल श्रीवास्तव टीचर विंग मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने के साथ ही गिरजेश सेन को बस्ती का जिलाध्यक्ष, कृष्ण मोहन यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सलाउद्दीन जिला संरक्षक, वैभव श्रीवास्तव महासचिव, सिद्धार्थ सिंह, फारूक अब्दुल्ला उपाध्यक्ष, विक्रम शर्मा, अजय चौधरी सचिव, अजय चौधरी कोषाध्यक्ष, उषाक चतुर्वेदी, श्याम मोहन चौधरी जिला सलाहकार,धर्मेन्द्र कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, घोषित किया गया। मण्डल अध्यक्ष प्रमेन्द्र ने कहा कि एसोसिएशन की मजबूती के लिये जमीनी धरातल पर प्रयास करने के साथ ही फार्मासिस्टों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाय। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज चौहान, अभिषेक उपाध्याय, अब्दुल राशिद, मो. नसीम खान, अश्विनी चौधरी, अरविन्द कुमार मौर्य, धर्मनाथ, श्याम मोहन चौधरी, राजन जायसवाल, विशाल कुमार, सेराज अहमद, विनय कुमार मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार के साथ ही अनेक फार्मासिस्ट शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!