गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गौरडीह से बोधकडीह मार्ग की हालत जर्जरः स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के विकास क्षेत्र खुनियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौरडीह खासडीह से बोधकडीह को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर आए दिन राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता गांव के लिए जीवन रेखा जैसा है। इस मार्ग से ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों की दैनिक आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के समय यह मार्ग कीचड़ और गड्डों से भर जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्कूली बच्चों को भी इस मार्ग पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण नियाज, रंगीलाल, डॉ. मंसूर आलम, बृजेश दूबे, फिदा हुसैन सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से प्रशासन से इस जर्जर मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!