गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तीन दिन बाद खत्म हुआ किसानों का धरना, 17 मांगों पर प्रशासन ने दिया आश्वासन

पयागपुर (बहराइच)।
तहसील परिसर पयागपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया। किसानों ने अपनी करीब 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया था।
धरना समाप्ति की घोषणा जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने तहसीलदार पयागपुर को ज्ञापन सौंपने के बाद की। इस दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान की मांग की।
तहसीलदार पयागपुर ने सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समय रहते निदान किया जायेगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी गणों ने उप जिलाधिकारी पयागपुर को हटाने की मांग भी किया। धरना समाप्त होने के बाद किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!