विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया प्रतिमा का अनावरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीर नगर। मेहदावल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवा में रविवार को मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व ग्राम प्रधान रामराज मौर्य ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किया।और उनके संघर्ष से हमें सीखने की आवश्यकता है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रामराज मौर्य रहे। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है. जो सभी को प्रेरित करते हैं. हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखें, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी करते रहें. विधायक ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।इसी दौरान ,डडिया के ग्राम प्रधान दीपचंद पासवान, जयकरण मास्टर, अजीत सर, राजेंद्र प्रसाद बसपा के वरिष्ठ नेता,चंद्रप्रकाश ,सुरेश प्रसाद ,कमलेश कुमार।इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राजमान ,कोषाध्यक्ष छोटेलाल ,महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ,सुनील कुमार ,सोनू, इंद्रजीत, अमरेंद्र कुमार, राम लखन ,मनोज कुमार, जोखू ,जोगिंदर, अनिल कुमार,अंजीरा, जहरादेवी ,शांति, चंद्रकला,बिंद्रावती, गायत्री, सैकड़ो लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।




