गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिससाइबर सेल नेे खाते से ऑनलाइन फ्राड किये गये धनराशि को कराया वापस

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव एवं साइबर क्राइम टीम ने आनलाइन फ्राड का शिकार हुए शुभ अग्रवाल पुत्र अनूप कुमार अग्रवाल निवासी कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से दिनांक 17.12.2025 को अज्ञात कारणों से कुल ₹7997/- का फ्राड हो गया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए पूर्ण धनराशि ₹7997/- शिकायत कर्ता के खाते में वापस कराये गये। थाना ढेबरुआ व साइबर टीम पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक राजाराम यादव साइबर प्रभारी थाना ढेबरुआ, क0ऑ0 मोहित कुमार पुण्डीर, कांस्टेबल विनय यादव, हेड कांस्टेबल अतुल चौबे साइबर थाना सिद्धार्थनगर, कांस्टेबल विशाल तिवारी साइबर थाना सिद्धार्थनगर उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!