पयागपुर तहसील में अधिवक्ताओं के लिए बनेगा आधुनिक एसी चौंबर, 93 लाख की योजना मंजूर

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चौंबर निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ैनइींेी ज्तपचंजीप के प्रस्ताव पर यह योजना त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजूर हुई है, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ल्वहप ।कपजलंदंजी ने हरी झंडी दी है। करीब 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह चौंबर पूरी तरह वातानुकूलित (।ब्) होगा, जिससे अधिवक्ताओं को बैठने और कार्य करने के लिए आधुनिक और आरामदायक वातावरण मिलेगा। साथ ही तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाने की भी स्वीकृति दी गई है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय एक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थान की मांग कर रहा था। इस योजना के लागू होने से उनकी यह जरूरत पूरी होगी और कार्य व्यवस्था में भी सुधार आएगा। स्थानीय अधिवक्ताओं और नागरिकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे पयागपुर क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।




