गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

24 घंटे में चोरी का खुलासा, जेवर-नगदी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास में हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से नगदी और चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च को ग्राम इटहिया में एक घर में घुसकर जेवरात और नगदी चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति गांव के बाहर आते-जाते दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसकी पहचान इसाक अली उर्फ इसहाक के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी इसाक अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी के जेवर नासिरगंज के एक सुनार को बेच दिए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुनार आलोक कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद कर लिए। बरामदगी में शामिल सामानरू पुलिस ने आरोपियों के पास से 3500 रुपये नगद, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी चुटकी, एक जोड़ी झुमकी और एक माला बरामद की है। सभी जेवर सफेद धातु (चांदी) के बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया। आरोपी की पहचान के बाद की गई सटीक कार्रवाई से पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका। मुख्य आरोपी इसाक अली का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!