ढेबरुआ पुलिस ने 5.74 ग्राम स्मैक (हेरोईन) के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रामजी मौर्या को मधवानगर नहर पुल से 100 मीटर पहले नहर रोड के पास से 5.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सम्बन्धित अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का रामजी मौर्या पुत्र रामकृष्ण मौर्या साकिन वार्ड नं0-03 लोहियानगर नगर पंचायत बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह व कांस्टेबल मनीष कुमार चौधरी मौजूद रहें।




