सिद्धार्थनगर : भारतीय मानवाधिकार परिवार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया खाद्यान्न बितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारतीय मानवाधिकार परिवार संगठन द्वारा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रामापुर, अमहवा, नदवालिया, कोमरी आदि गांवों में जाकर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। बताते चले कि शोहरतगढ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाली बूढ़ी राप्ती नदी से बैलिहवा, नइडहर, नाकाही के बीच में बाध टूट गया था। बुढ़ी राप्ती नदी के तेज़ गति को बांध झेल नही पाया औऱ नाकाही का बांध करीब 7.30 बजे के करीब टूट गया।


बांध टूटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। जिन गांवों में रास्तो का सम्पर्क टूट गया था, वहाँ संगठन के लोगो ने पीएसी के जवानों की मदद से 2-2 मोटर बोट द्वारा खाद्यान्न का बितरण किया। खाद्यान्न लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा था, और लोग इस कार्य की प्रशंसा भी कर रहे थे, की प्रशासनिक अमले के बाद भी लोग, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर उन्हें अपनापन का एहसास दिला रहे थे। खाद्यान्न बितरण में प्रमुख रूप से समाजसेवी नीलू रूँगटा, समाजसेवी रवि अग्रवाल, व्यवसाई हरीश शर्मा, दीपक कौशल, राजेश कुमार गुप्ता, राजू बाबा, नागेंद्र विश्वकर्मा, गौरीशंकर देहाती सहित 42 बीएन पीएसी नैनी प्रयागराज बोट के इंचार्ज मुख्य आरक्षी प्रशांत तिवारी, आरक्षी दिलवन्त कुमार, आरक्षी रमेश यादव आदि मौजूद रहे।




