गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

अन्नपूर्णा भवन में चल रहा पान-मसाला व जनरल मर्चेंट की दुकान,जिम्मेदार बने अन्जान

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा।जनपद में चिन्हित ग्राम पंचायत में बने अन्नपूर्णा भवन में कोटेदार गरीबो को राशन वितरण करने में प्रदर्शिता रहे।इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश सरकार राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों के रूप में विकसित कर रही थी,जहां कॉमन सर्विस सेंटर और जनसुविधाएं भी आमजन तक पहुंच सकेगी।इन भवनों में अवैध कब्जे या कालाबाजारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और सख्त निगरानी की व्यवस्था भी होने की चर्चा थी।लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी अन्नपूर्णा भवन तो बना लेकिन कुछ कोटेदार इसको अपनी जागीर समझ बैठे हैं और लोगों का मत है कि न तो राशन का भंडारण हो रहा है न ही वितरण होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही है।अधिकारियों की उदासीनता के चलते कोटेदार अपनी निजी दुकान में राशन भंडारण से लेकर वितरण तक करते हुए पाये जाते हैं।जन चर्चा के दौरान ऐसा ही एक मामला ब्लाक पंडरी कृपाल के अन्तर्गत ग्राम खमरिया में सूचना प्राप्त हो रही थी जिसकी सच्चाई जानने के लिए मीडिया की टीम मौके पर दिनांक 21 मार्च 2026 समय 3 बजे दोपहर में पहुंचे तो कुछ लोग राशन लेने के लिए खड़े दिखे और अन्नपूर्णा भवन में एक हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा होने की बात सामने आई तथा समय पर राशन वितरण भी नहीं होता है मनमाने ढंग से राशन वितरण किया जाता है जिसका कोई समय नहीं निर्धारित है न ही समय सारिणी लगा हुआ है मौके पर कुछ लोग राशन लेने पहुंचे थे जो सरकारी गल्ला की दुकान को कोटेदार द्वारा दुकान खोलने का इंतजार कर रहे थे।अन्नपूर्णा भवन में बने एक तरफ कि दुकान मे अवैध रूप से पान मसाला (गुटखे) व जनरल मर्चेंट की दुकान भी खुली हुई है जो जिम्मेदार कर्मचारियों पर लापरवाही का सवाल खड़ा कर रहा है। सरकार लाखों की लागत लगाकर गरीबों को सरकारी लाभ पारदर्शिता के साथ देने के मनसूबे पर इस तरह के कारनामों से पानी फेरने का काम किया जा रहा है।फिर हाल इस सम्बन्ध में जिलापूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप पर काल कर जानकारी करने की कोशिश की गई लेकिन नेटवर्किंग में न होने के कारण पक्ष नहीं मिल सका।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!