गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: बूढ़ी राप्ती नदी में जाल में फंसी अज्ञात युवक का शव

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के थानाक्षेत्र उसका बाजार अन्तर्गत रविवार को चौबाहे डीह नदी के समीप जाल में फंसी अज्ञात युवक का शव मिला। आपको बता दें कि बाढ़ में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जाल लगा रखा था। मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों को थानाक्षेत्र उसका बाजार के नगर पंचायत के चौबाहे डीह के समीप बहता दिखा युवक का शव को जाल में फंसा मिला। वहीं जाल में फसे हुए शव को देखकर मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार व उसका बाजार की पुलिस बल पहुंची। थानाक्षेत्र उसका बाजार के (कृष्णानगर) वार्ड के चौबाहे पुल के समीप जाल में फंसी मिला अज्ञात युवक का शव की पहचान नहीं हो पायी है। इस दौरान थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयीं।

Related Articles

Back to top button