गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से हो रहे लाभान्वित – विधायक विनय वर्मा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। लोकप्रिय विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने शुक्रवार को विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत करमा (टोला-सेहरिया, सिहोंरवा, डुडवा, औरहवा व करमा) में चौपाल लगाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इस दौरान गांव की लोगों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। स्वास्थ, शिक्षा, सड़क व बिजली आदि पहले से काफी बेहतर है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि आज गांव स्वच्छ व सुन्दर दिखाई दे रहा। खुले में शौच से रोकने के लिए हर गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। विधायक ने कहा कि मैं शोहरतगढ़ के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ सकता। मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण शोहरतगढ़ के नाम है। मैं इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद शोहरतगढ़ का साथ कभी नहीं छोडूंगा। वैसे भी आदमी में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताकत होती है। उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं और मैं इसके लिए तैयार हूं। विधायक ने आगे कहा कि आज भारत का नाम दुनिया में शक्तिशाली देशों के रूप में उभरा है। गरीब, मजदूर, किसान, शोषित पिछड़ों के लिए बहुत काम हुए हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्वला योजना सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे देश और प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है। विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा लगे रहते हैं। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खेल के लिए स्टेडियम, बढ़नी में 50 बेड का अस्पताल बनने जा रहा है। इसके अलावा खेल स्टेडियम, अग्निशमन केन्द्र, शादी घर भी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा। क्षेत्र में सड़कें बन रही है। गांवों में हाईमास्ट व मिनी हाईमास्ट लाइटें लग रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी बढ़नी व शोहरतगढ़ में बनने वाले बस अड्डे के लिए वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित गांवों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए स्थाई उपाय करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा हूं। विधायक ने चौपाल में गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उसका निदान अवश्य किया जायेगा। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी है, उसे जल्द सही कराया जायेगा। चौपाल कार्यक्रम में विधायक ने अन्त में विधायक विनय वर्मा ने कहा, ष्बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों से हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।ष् के साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, किताब व कलम का वितरण किया। इस दौरान प्रधान, राम दास मौर्या, हरीश वर्मा, प्रदीप कमलापुरी, मकबूल, हरिराम निषाद, रत्नेश सोनी, विजय कुमार गुप्ता, विष्णु सिंह, विपिन सोनी, पशुपति चौधरी, रामनिवास चौधरी, मुन्नू चौधरी, अमित चौधरी, भिक्की चौधरी, हरिश्चन्द्र चौधरी, बृजमोहन चौधरी, मनोरथ विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, मुरली, पूरन, फागु यादव, फूलचन्द कोहार, बाबूलाल कोहार, चीनक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी मोजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!