गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राष्ट्रीय एकता दिवस का दिलाया गया संकल्प

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व अन्य अधिकारियों तथा कर्मियों के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्वासुमन अर्पित किये।
अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस का संकल्प दिलाया कि ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूॅ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूॅ जिसे सरदार बल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा दिये गये योगदान के लिए देश उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगो को सरदार बल्लभ भाई पटेल के दिखाये गये मार्ग पर चल कर देश की एकता, अखण्डता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमारा यही कृत्य सरदार पटेल को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!