माटी कला बोर्ड के तहत निःशुल्क टूल्स किट्स वितरण व जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में निशुल्क मिट्टी कला टूल्स किट्स वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव विजयपाल प्रजापति सहित खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी रोशन लाल पुष्कर, नईम खां, राजू प्रजापति, राजन प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, हरिराम प्रजापति, रामशुद्ध प्रजापति, राम स्वरूप प्रजापति, सोहनलाल प्रजापति एवं संत दिन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक सहित मिट्टी कला से जुड़े आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। करीब 30 प्रजापति समाज के लोगों को टूल्स किट्स देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला ने अपने संबोधन में माटी कला बोर्ड की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार पारंपरिक कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती हैं।वहीं खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने भी माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव व जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने अपने संबोधन में विधायक के माध्यम से सरकार से प्रजापति समाज के लिए मिट्टी निकालने हेतु भूमि का पट्टा दिलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सभी प्रजापति भाइयों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और मिशन 2027 में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कारीगरों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।



