हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 35 निपुण बच्चे सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामसुरेश चौहान ने निपुण बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी बुनियाद मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ जैसे कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारों से ही विद्यालयों का स्तर ऊंचा उठेगा और निपुण भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान से सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सीखने के स्तर को परखने और उन्हें प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम हैं। अतिथियों ने शिक्षकों द्वारा लगाए गए विभिन्न शैक्षिक स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। पशुपति नाथ दूबे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एडीओ पंचायत उमेश पटेल, एआरपी रुपेश सिंह,बालगोविंद पटेल, अमित मणि, नरेंद्र यादव व संगीता श्रीवास्तव,अभय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, सुभाष जायसवाल, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, शिवाकांत दूबे, मनोज कुमार, बालमुकुंद चौधरी, आकाश श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।




