गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवोदय विद्यालय, बाँसी में संवैधानिक मूल्य और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर प्रेरणादायक सत्र

बांसी/सिद्धार्थनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बसंतपुर, बाँसी में डॉ. अरविंद कुमार रावत, जो सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग से हैं, ने संवैधानिक मूल्य और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर दो ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए, जिसमें उन्होंने अपनी गहन जानकारी और विशेषज्ञता से छात्रों एवं शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया।इन सत्रों में डॉ. रावत ने संवैधानिक मूल्यों के महत्व और भारतीय ज्ञान प्रणाली की विविधताओं पर प्रकाश डाला। छात्रों एवं शिक्षकों ने उनके विस्तृत व्याख्यान से न केवल महत्वपूर्ण शैक्षणिक ज्ञान अर्जित किया, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं इतिहास के प्रति अपने दृष्टिकोण को भी समृद्ध किया। कार्यक्रम के समन्वयक श्रीमती सुषमा दुबे एवं श्री ए के मिश्र ने डॉ. अरविंद कुमार रावत को पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया। उनके प्रेरणादायक भाषण ने छात्रों में स्वावलंबन, जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को उजागर किया, इस हेतु विद्यालय परिवार को ओर से प्राचार्य आशुतोष मिस्र ने डॉ. अरविंद कुमार रावत को उनके अमूल्य मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!