गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कब्रिस्तान की जमीन पर अपना पूर्ण स्वामित्व दिखा रहा रेल विभाग, स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने लोगों को दिया आश्वासन

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र अंतर्गत हमजापुरा स्थित गुल्लावीर मंदिर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बगल कब्रिस्तान की जमीन पड़ी हुई है जिसको लेकर रेलवे विभाग और मोहल्ले वासियों के बीच जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद हुआ। रेलवे प्रशासन द्वारा इस भूमि को अपनी संपत्ति बताया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई । स्थिति को बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने लोगों को विवाद के समाधान जल्दी होने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी अनुसार हमजा पूरा स्थित गुल्लाबीर मंदिर रेलवे क्रॉसिंग के पास कब्रिस्तान की जमीन पड़ी हुई है इसको लेकर कभी रेलवे विभाग अपनी संपत्ति बताता है तो कभी मोहल्ले वासी अपनी संपत्ति बताते हैं द्य वहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह कब्रिस्तान वर्षों से मौजूद है और समुदाय के लोग यहां अपने पूर्वजों को दफनाते आए हैं लेकिन अब रेलवे प्रशासन ने इसे अपनी जमीन बताते हुए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से मना कर दिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि अगर किसी ने इस जमीन पर कुछ भी करने की कोशिश की, तो बुलडोजर चलवा दिया जाएगा। फौरी तौर पर इस बयान के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। शुक्रवार की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग किया। सभासद प्रतिनिधि रिजवान के नेतृत्व में लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को दोनों पक्षों की बैठक सिटी मजिस्ट्रेट के सामने कराई जाएगी, जहां इस विवाद का समाधान निकाला जाएगा।प्रशासन की इस पहल के बाद लोगों ने फिलहाल शांति बनाए रखने पर सहमति जताई। अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं जिसमें यह स्पष्ट होगा कि कब्रिस्तान की जमीन का स्वामित्व किसके पास रहेगा और क्या समाधान निकलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!