गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अपना बूथ सबसे मजबूत अभियानः बीएसपी का गांव-गांव में 2027 चुनाव की तैयारियां तेज

दैनिक बुद्ध का संदेश
भनवापुर/सिद्धार्थनगर । भनवापुर क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) द्वारा “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को विधानसभा प्रभारी विजयपाल कनौजिया एवं सेक्टर अध्यक्ष अतुल गौतम के नेतृत्व में कई गांवों में नए बूथ अध्यक्षों का गठन किया गया।यह अभियान कुसम्ही तैयबपुर, सरोथर कठौतिया, महनुआ खास, महतिनिया खुर्द, मन्नीजोत तथा कठौतिया गोकुल सहित विभिन्न गांवों में चलाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन विस्तार को नई दिशा दी।इस दौरान विधानसभा प्रभारी विजयपाल कनौजिया ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य सभी समाजों को जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है, ताकि पार्टी की नीतियां और विचारधारा हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच सके।सेक्टर महासचिव रामनरेश गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखें।कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार निषाद, गुलाम हुसैन, मोहम्मद सलाम, राजेश वर्मा, रामबचन, गोवर्धन मौर्य, विजय कुमार भारती, बजरंगी गौतम, मसीउर्र रहमान, संत गुलाम एवं कृष्ण कुमार गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अभियान के माध्यम से बीएसपी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!