गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

भड़काऊ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील बनाकर पोस्ट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की गई। जांच में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली गई। प्रथम दृष्टया उक्त कृत्य से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना पाई गई।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 मार्च 2026 को अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कामिल खान पुत्र रियासुद्दीन खान, निवासी थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य विधिक कार्यवाही भी जारी है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!