गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

नशा उन्मूलन जागरूकता रैली से दिया संदेश,एनएसएस शिविर के छठवें दिन मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कम्पोजिट विद्यालय पूरे राम भरोसे पाण्डेय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस का शुभारम्भ बुधवार को कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सीमा तिवारी एवं डॉ. अजीत सिंह तथा शिवगोपाल शुक्ल व प्रधानाचार्या वन्दना वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात दोनों कार्यक्रमाधिकारियों के नेतृत्व में ‘नशा उन्मूलन जागरूकता रैली’ शिविर स्थल से निकालकर सिताबी पुरवा तक ले जाई गई, जिसमें स्वयं सेवक-सेविकाओं ने युवाओं तथा अन्य ग्रामीण जनों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशा न करने का आह्वान किया। रैली में खुशबू सिंह, नैन्सी सिंह, काजल, महिमा, लक्ष्मी पाण्डेय एवं अर्पित मिश्र ने जन-जन को नशा से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान खुशबू सिंह राठौर, द्वितीय स्थान सोनिया गौतम तथा तृतीय स्थान नैन्सी सिंह व मोहिनी गौतम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेजी विभाग के शिवम पाण्डेय एवं पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ मुरलीधर मिश्र ने नशा से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानियों पर व्यापक जानकारी दी। उन्होंने नशा को एक सामाजिक कुरीति की संज्ञा दी। वहीं डॉ. दयाशंकर मिश्र ने अपने अवधी गीत ‘नशा उन्मूलन चलयबय, बलम तोहरे संग नचलबय’ के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर शिविर में डॉ .दिनेश मिश्र, डॉ.नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, डॉ. अनूप शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!