गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेबहियां में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं के उत्थान पर हुई चर्चा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के ब्लॉक उसका बाजार अंतर्गत ग्राम नेबहियां में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुद्धा जागृत समिति के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष श्रीधर पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीजनल मैनेजर नागा राजन और विशिष्ट अतिथि जिला विकास प्रबंधक हिंमाशु त्रिपाठी के आगमन के साथ हुआ। आयोजकों द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर और माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि नागा राजन ने बैंकिंग और आर्थिक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि हिमांशु त्रिपाठी ने ग्रामीण विकास में महिलाओं की सहभागिता को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राणा प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। आयोजक श्रीधर पांडेय ने अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और उत्थान ही संस्था का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने महिला दिवस के इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!