सेवानिवृत होने वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस लाइन सभागार में उपहार भेंट कर दी गई विदाई
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | आज 02 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। “पुलिस लाइन सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप उ0नि0 राम रक्षा प्रसाद को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग तथा कुक राजू उर्फ मेराज अहमद को कुऱआन मजीद, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




