राष्ट्रीय एकता आतंकवाद का सम्मेलन

बांसी। वैश्विक व्यवस्था में आतंकवाद विरोध के विषय में बांसी स्थित एक मैरिज हाल में गुरुवार 19 जून को दोपहर 02 बजे एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कम्हरिया यूथ कमेटी वेलफेयर सोसायटी के तरफ से आयोजित परिचर्चा की शुरुआत राष्ट्र गान से किया गया। सोसायटी के सदस्य नईम 20.8.20 को ग्राम लहरा में स्थापित इस कमेटी का लक्ष्य नौजवानों को सही दिशा देना है। कमेटी ने कोरोना काल और क्षेत्र के लिए मेडिकल सुविधाओं के विषय में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मोहम्मद अमजद ने कहा कि भारत की शांति के लिए हम सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। कमेटी सदस्य छात्र वसीम अकरम ने राष्ट्रीय एकता और धर्मनिरपेक्षता के बारे में अपना पक्ष रखा। अबू तलहा मिस्बाही ने आतंकवाद के खिलाफ शहरी भूमिका विषय पर कहा कि आतंकवादी घटना सबको एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।फिर्केवाराना बंद होना आवश्यक है।आल इंडिया टीचर एसोसिएशन के सदस्य जमीरुद्दीन अंसारी ने कहा गंगा जमुनी तहजीब में गलतफहमी से बचे रहने की आवश्यकता है। हमें एक दूसरे के सभ्यतागत संस्कार बढ़ाने की आवश्यकता है। हाफिज इंकलाब ने कौमी तराना, डा संदीप शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर ने ऐसे कार्यक्रमों की बधाई दी।आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य बस्तवी सहित ओपी राय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व सांसद सीएस त्रिपाठी संचालन यूथ कमेटी के अध्यक्ष शाह खालिद मिस्बाही ने किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा ,रहमत अली,बक्सुल्लाह, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल अनुपमा सिंह सुषमा सरोज मिश्रा मनीषा निषाद राजेंद्र पांडे के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



