गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मानविकी विषयों का अध्ययन महत्वपूर्ण है: प्राचार्य

सिद्धार्थनगर। एक आदर्श समाज के निर्माण में समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र तथा इतिहास आदि विषयों का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थनगर एवं हुमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में छात्राध्यापकों के साथ “मानविकी विषयों का महत्व” विषय पर आधारित विशेष शैक्षणिक सत्र में यह विचार डायट प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किए। वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टरों के माध्यम से मानविकी विषयों के महत्व को उजागर किया। वक्ताओं ने सामाजिक जीवन, सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक समस्याओं जैसे मुद्दों सहित सरकार, राजनीति और राजनीतिक व्यवहार तथा मानव समाजों और संस्कृतियों के बारे में अपने शोधपरक विचार व्यक्त किये। छात्राध्यापकों द्वारा विभिन्न प्रकार के जीवंत रोल-प्ले का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता मो० युनुस ने सभी को मानविकी विषयों से अवगत कराते हुए मानव जीवन में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्रवक्ता बद्रीनाथ त्रिपाठी, हुमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया के जैनेन्द्र यादव एवं अभिषेक पाल ने भी संबंधित किया। कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!