उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसएसबी ने लुचुइयां में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा भारत नेपाल सीमा के खुनुवां चौकी के अन्तर्गत लुचुइयां में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार को किया। शिविर में डॉ0 चन्दन कुमार तालुकदार कमाण्डेण्ट पशु चिकित्सा गोरखपुर एवं यशवन्त कुमार उप कमाण्डेण्ट तथा के0 रनबीर सिंह सहायक कमान्डेन्ट व अन्य-10 बलकर्मियो ने भाग लिया। जिसमें गाव के तरफ से प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 पवन मिश्रा के साथ बहुत से ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। जिसमें लगभग 55 से 60 ग्रामीणों ने 80 से 85 मवेशियों का निरूशुल्क चिकित्सा किया गया। शिविर में उपस्थित लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम समय समय पर होना चाहिए।




