नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स के तहत जनपद स्तरीय तिलहन मेला आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में नेशनल मिशन ऑन एडिबल योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय वर्कशाप, सेमिनार एवं तिलहन मेला कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में कृषि विभाग गोंडा के तत्वाधान से आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम कुमार ठाकुर उपस्थित रहे,जिन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी देशमुख के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस तिलहन मेला में डॉ. हरपाल सिंह ने वर्तमान समय में सरसों, अलसी आदि तिलहन फसलों के उत्पादन,कृषि तकनीक एवं भंडारण के विषय में व्यापक चर्चा की। इसके साथ ही मिथिलेश झा ने तिलहनी फसलों का भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान तथा डॉ. ममता त्रिपाठी ने खाद्य प्रसंस्करण की विधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अग्रणी कृषक अनिल चंद पांडे द्वारा सरसों की विभिन्न प्रजातियों पर प्रकाश डाला गया तथा रवि शंकर सिंह पवन ने तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि तिलहन उत्पादन से कृषक का जीवन स्तर एवं आय में वृद्धि संभव है। मुख्य अतिथि प्रेम कुमार ठाकुर ने रबी एवं खरीफ के मौसम में उपलब्ध तिलहन बीजों तथा तिलहन खेती पर कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान संबंधी विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की। कार्यक्रम में अरुण त्रिपाठी, दिवाकर, वीरेंद्र, अरविंद पाण्डेक्ष, राजेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश,शैलेंद्र सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।कृषि विभाग से अनूप सिंह चौहान, रवि प्रताप नारायण सिंह, सुधीर सिंह,रोहित, निर्भय एवं श्री राम राजवंशी की उपस्थिति रही।




