पयागपुर तहसील के नए उप जिलाधिकारी बने राकेश कुमार मौर्य
शासन के मंशा अनुरूप कार्य करने को दी जाएगी प्राथमिकता
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर | बहराइच जिले के पयागपुर तहसील में पुराने उप जिलाधिकारी पयागपुर के स्थान पर नए उप जिलाधिकारी पयागपुर ने अपनी कमान संभाल लिया है | नए उप जिलाधिकारी पयागपुर के रूप में राकेश कुमार मौर्य ने अपना पदभार ग्रहण किया | नए उप जिलाधिकारी के आ जाने से तहसील में राजस्व संबंधी कार्य एवं न्यायिक संबंधी कार्य अच्छे तरीके से संपादित होंगे | मालूम हो कि उप जिलाधिकारी महसी तहसील न्यायिक के रूप में राकेश कुमार मौर्य कार्य कर रहे थे तत्पश्चात जिला अधिकारी बहराइच ने उन्हें नई तैनाती के तहत तहसील पयागपुर में स्थानांतरित कर दिया | शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की प्राथमिकता को नए उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्य तवज्जो दे रहे हैं | नए उप जिलाधिकारी के आ जाने से पयागपुर की जनता में खुशी व्याप्त है और तहसील परिसर में न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने वाले वकीलों में भी खुशी की लहर व्याप्त है कि नए उपजिला अधिकारी के आने से राजस्व संबंधी मुकदमों में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी एवं ज्यादा समय से चल रहे मुकदमों को सुलझाने में सहायता मिलेगी | पुराने पड़े लंबित मामले में भी प्रगति अब देखने को मिलेगी | उप जिलाधिकारी पयागपुर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि राजस्व संबंधी मुकदमों का निस्तारण,जनता की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी |





