लहसुन की बुवाई को लेकर हुए मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप
एक ही परिवार सहित 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

बहराइच। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरहा गांव में बुधवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। लहसुन की बुवाई को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गांव के किसान विजय मौर्य ने लहसुन बोने से मना करने पर पहले दो किशोरों (सूरज यादव और शनि वर्मा) पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस भयानक कृत्य को अंजाम देने के बाद, श्किलरश् विजय मौर्य ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और आग लगा दी।
पुलिस और प्रशासन पहुंचा मौके पर
सूचना मिलते ही राम गांव थाना पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से 6 शव बरामद किए, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। ’ मृतकों में शामिलरू किसान विजय मौर्य, उनकी पत्नी, दो बेटियां, और दो अन्य किशोर। ’ शिनाख्त में दिक्कतरू शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे शिनाख्त करने में प्रशासन को परेशानी हो रही है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दिया है।




