गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर: आज किया गया मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि मतेदय स्थलों का संभाजन करने के पश्चात् जनपद बलरामपुर में अवस्थित विधानसभा निवाचन क्षेत्र 291-तुलसीपुर, 292-गैंसड़ी, 293-उतरौला एवं 294-बलरामपुर के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 22 अगस्त, 2022 को कर दिया गया है।

मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशित सूची सम्बन्धित तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बलरामपुर में निरीक्षण के लिये निःशुल्क उपलब्ध है। मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशित सूची में यदि कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहता है, तो वह सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, बलरामपुर में दे सकता है।

 

Related Articles

Back to top button